बयाना में 3 वार्डपंच निर्विरोध निर्वाचित, दो अन्य पद फिर रहे रिक्त
बयाना। बयाना पंचायत समिती क्षेत्र की तीन ग्राम पचायतों में से दो ग्राम पंचायतों के तीन वार्ड पंच पदो के चुनाव आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इन तीनों रिक्त पदो के लिए केवल एक एक प्रत्याशी का नामांकन भरे जाने से जांच के पश्चात उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। जबकि ग्राम पंचायत पुराबाईखेडा के रिक्त चल रहे दो वार्डपंच पदो के चुनाव को इस बार भी किसी की ओर से नामांकन नही भरे जाने से वहां चुनाव नही हो सके है। बयाना क्षेत्र की ग्रामपंचायत सालाबाद मे वार्ड संख्या 11 के एससी वर्ग के रिक्त पद पर मोहनसिंह पुत्र प्रेमसिंह जाटव को तथा ग्राम पंचायत खेडली गडासिया में ओबीसी वर्ग के वार्ड संख्या 2 में रामकुमार पुत्र मूसरिया को तथा एससी वर्ग के वार्ड संख्या 9 में नरेन्द्रसिंह पुत्र गयालाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। जबकि ग्राम पंचायत पुराबाईखेडा के वार्ड संख्या 10 व 11 में इस बार भी किसी की ओर से नामांकन नही भरे जाने से वहां चुनाव नही हो सका और वार्ड पंच के दोनों पद रिक्त रह गए।