बरही विधायक ने बीडीओ से किया मुलाकात, विकास योजनाओं को तेजी से संपन्न कराने का दिया निर्देश
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll
चंदवारा :- बरही विधायक सह विधान सभा निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक से विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधायक मद, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के बारे में पूछताछ करते हुए कहा कि लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करें। ताकि जनमानस को इसका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि बरही विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 10 पंचायतों में कई योजनाओं को जनहित में शुरू करना है। साथ ही साथ उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए लोगों को सुविधा मुहैया कराएं। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, आरागारो मुखिया प्रतिनिधि मुंशी यादव, 20 सूत्री सदस्य धीरज कुमार, पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर रविदास, भोला पंडित सहित कई लोग मौजूद थे।