बसेड़ी। कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। गणगौर मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी द्वारा तैयारी की जा रही है

बसेड़ी। कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। गणगौर मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी द्वारा तैयारी की जा रही है

 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं गणगौर मेला कमेटी के अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने कहा कि गणगौर मेला हमारे समाज के भाईचारे को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है उन्होंने खासतौर से सभी समाजों के युवाओं से आह्वान किया कि युवा मेले को सफल बनाने में अपना सहयोग दे। मेला कमेटी अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने बताया कि गणगौर मेला में झाकियां धूमधाम से निकाली जाएगी। जिसमे देवीमाता, गणगौर माता सहित करीब दो दर्जन से अधिक झांकीया शामिल होगी। गणगौर मेले को लेकर मेला कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयानुसार 31 मार्च सोमवार को गणगौर मेला शोभायात्रा की शुरूआत शाम 7 बजे कस्बे के नयावास मोहल्ले से भैरो बाबा के मंदिर से पूजा अर्चना के बाद होगी जो कस्बे के सर्राफा बजार, सदर बाजार, पीपल मंडी, स्टेशन रोड गंज, तिमासिया में पहुंचेगा।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!