बसेड़ी अस्पताल में से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

बसेड़ी। 7/05/2025

बसेड़ी अस्पताल में से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

बीसीएमओ ऑफिस में कार्यरत बाबू की बाइक चोरी

 

बसेड़ी:- मंगलवार को बसेड़ी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएमओ कार्यालय में कार्यरत बाबू की बाइक चोरी का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार उपेंद्र सिंह जादौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी के बीसीएमओ ऑफिस में बाबू के पद पर कार्यरत है। वह ड्यूटी के दौरान अस्पताल के प्रथम तल पर बीसीएमओ कार्यालय में कार्य कर रहे थे।उनकी बाइक नीचे अस्पताल परिसर में रखी हुई थी तभी दोपहर तकरीबन 3:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक हीरो होंडा सीडी डीलक्स जिसका नंबर RJ11SD 8272 चोरी कर ले गया। चोरी की घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अस्पताल में कार्यरत बाबू द्वारा बाइक चोरी की घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गयी है। सीसीटीवी कैमरे की डिटेल के आधार पर अज्ञात चोर के फोटो निकाल लिए गये है।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!