ममोधन बसेड़ी।
बसेड़ी क्षेत्र के गांव ममौधन में किया गया प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन

बसेड़ी उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ममौधन एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन गांव ममोधन में किया गया। यह रैली “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत नामांकन वृद्धि तथा शिक्षा के प्रति समुदाय में जागरूकता फैलाने हेतु आयोजित की गई।
रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कैला प्रसाद शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मैनेजर साहब सिंह तथा अकादमिक प्रशिक्षक ऐजाद खाँन द्वारा किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने
हर माँ-बाप का एक है सपना, पढ़ा-लिखा हो बच्चा अपना और
“घर में खुशहाली लाना है, तो हर बच्चे को पढ़ाना है” जैसे शिक्षा प्रेरक नारे लगाए।यह रैली विद्यालय परिसर से आरंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे एवं उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर रैली को सफल बनाया।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार