बसेड़ी विधायक के समर्थन में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

बसेड़ी विधायक के समर्थन में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

सरमथुरा थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

 

राजाखेड़ा। बसेड़ी विधायक संजय जाटव के समर्थन में राजाखेड़ा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सरमथुरा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राजाखेड़ा के जरिए पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बसेड़ी विधायक के समर्थकों ने बताया है कि सरमथुरा थाना प्रभारी जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय क्षेत्र में दादागिरी के साथ क्षेत्र में भय और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। पत्र में बताया गया है कि थाना प्रभारी लोगों को सट्टे और शराब के झूठे केस में फंसाकर शारीरिक प्रताड़ना देते हैं। जिसका विरोध संजय जाटव द्वारा किया गया। पत्र में विधायक के समर्थकों ने बताया कि जब विधायक संजय जाटव ने थाना प्रभारी गौरव कुमार सेन को क्षेत्र में अवैध गतिविधियां रोकने के लिए कहा, तो थाना प्रभारी ने विधायक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि थाना प्रभारी द्वारा धमकी दिए जाने के बाद शराब माफिया के जरिए विधायक पर मारपीट का झूठा मामला दर्ज करा दिया गया।
विधायक के समर्थन में उपखंड अधिकारी मनीषा मीणा
के जरिए मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए पत्र में विधायक समर्थकों ने थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग करते हुए क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने की भी मांग की है। जिसके पूरा ना होने पर समर्थकों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 3 दिवस में यह सब कार्यवाही नही होती है तो हम जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिसका जिम्मेदार सरकार एवं प्रशासन होगा। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र सिंह जादौन, शहर मंडल अध्यक्ष नवल सिंह, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि नाहर सिंह, गिरवर सिंह, मिलन सिंह, सतेंद्र निषाद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!