बाउंड ओवर करवाही दामजीपुरा चौकी में शिविर लगाकर की गई
मोहम्मद इदरीश विरानी

दामजीपुरा/भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा में लोक सेवा अस्थाई वारंट का शिविर रखा गया शिविर में बताया गया की दामजीपुरा में पहली बार तहसीलदार तिवारी साहब द्वारा ग्रामीणों को भीमपुर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि यह क्षेत्र आदिवासी बहुमूल्य इलाका है और गरीब स्थिति के लोग यहां पर रहते हैं इसी को देखते हुए 200 के आस पास केस अस्थाई वारंट थे दामजीपुरा पुलिस चौकी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें तहसीलदार तिवारी साहब एवं दामजीपुरा के नायब तहसीलदार और पटवारी सोनू भुजवरे एवं थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर एवं पुलिस चौकी प्रभारी मुजफ्फर हुसैन द्वारा ग्रामीणों से मिलकर 200 से ऊपर अस्थाई वारंट को तमिल किया यहां शिविर दामजीपुरा में साप्ताहिक बाजार होने के कारण सभी लोग दामजीपुरा बाजार करने आते हैं इसी को देखते हुए तहसीलदार साहब द्वारा यहां शिविर का आयोजन किया गया क्योंकि लोग 80 किलोमीटर भीमपुर जाकर अपना समय एवं रुपए खर्च करके आते हैं इसी को देखते हुए उन्होंने एक दिन पूर्व या नोटिस लोगों तक पहुंचा दिया था की आप लोग कल शनिवार दामजीपुरा पहुंच जाना ग्रामीण समय पर उपस्थित हो गए थे और ग्रामीण को तहसीलदार साहब द्वारा समझाया गया कि 6 माह तक कोई लड़ाई झगड़ा ना करें क्योंकि अभी लोकसभा चुनाव नेपाल सिंह ठाकुर मोहदा थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीण एवं पुलिस बल मौजूद रहे