बाड़ी में युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पद पर संगीत शर्मा निर्विरोध चयनित
सर्वसम्मति से हुआ चयन समाज में हर्ष की लहर

बाड़ी परशुराम धर्मशाला में युवा ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ
इस अवसर पर सर्वसम्मति से संगीत शर्मा (पार्षद) को युवा अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध रूप से चयनित किया गया बैठक में युवा ब्राह्मण समाज समिति के सभी सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने संगीत शर्मा को पूर्ण समर्थन प्रदान किया संगीत शर्मा ने अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद अपने उद्बोधन में कहा मेरा उद्देश्य रहेगा कि बाड़ी क्षेत्र सहित ग्रामीण युवाओं को समाज के संगठन से जोड़कर सामाजिक एकता को सुदृढ़ किया जाए मैं समाज को संगठित कर उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा अध्यक्ष बनने के बाद पार्षद शर्मा को समाज के विभिन्न वर्गों से बधाइयों का तांता लग गया है वर्तमान में वे बाड़ी नगर पालिका में पार्षद के रूप में कार्यरत हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं कार्यकारिणी की घोषणा एवं शपथ समारोह शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि जल्द सूचित की जाएगी इस कार्यक्रम की बैठक में उपस्थित गोल्डी पंडित सरपंच, मोनू जागरिया,मोनू तिवारी,सचिन दीक्षित,शिवम चिनगटी,सतीश खेमरिया, सूरज दीक्षित,दीपेश शर्मा, राघवेंद्र विधोलिया,ऋषभ शर्मा विप्र सेना अध्यक्ष,आदित्य पचौरी,आकाश लवनैया, गोविन्द हरदेनिया, प्रभाकर शर्मा, देव पराशर रवि शर्मा अध्यापक, आकाश कपरेला,कार्तिक शर्मा आदि समाज के युवा उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ धौलपुर