प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर
बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण
Bari ⤵️⤵️
जिले में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप्स का आगाज़ हुआ। कैंप्स के पहले दिन बाड़ी विधायक माननीय गिर्राज सिंह मलिंगा ने जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के साथ परशुराम धर्मशाला स्थित कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ पहुँचकर कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैंप में उपस्थित कार्मिकों एवं लाभार्थियों से संवाद किया तथा एक लाभार्थी को मौके पर ही अभियान के तहत मिलने वाले गारंटी कार्ड प्रदान किये। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कैंप में मौजूद अधिकारियों एवं कार्मिकों को व्यवस्थित ढंग से कैंप संचालन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टोकन अनुसार ही लाभार्थियों को बुलाया जाये एवं उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जावे। इस अवसर पर अमन भार्गव भी उपास्थित रहे।