पंकज राठौर
बारां न्यूज़
बारां जिले के अंता में मानसून से पूर्व हुई झमाझम बारिश के चलते जहां आमजन को गर्मी से निजात मिली
वही दूसरी ओर स्टेडियम में लबालब पानी भर जाने से खिलाड़ियों के सामने खेलने की समस्या खड़ी हो गई हे l बता दे कि स्टेडियम में बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से बारिश के दिनों में स्टेडियम कई दिनों तक पानी से लबालब भरा रहता हे जिसके चलते खिलाड़ियों को खेलने के लिए तरसने पर मजबूर होना पड़ता हे वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में 3 करोड़ की लागत से बनवाई गई लाइब्रेरी भी बारिश के पानी से घिर गई हे हालांकि अभी इस लाइब्रेरी का उद्घाटन नहीं होने के कारण फिलहाल यह ताले में कैद हे l
खिलाड़ियों का कहना हे कि सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में बारिश के पानी की निकासी को लेकर कई बार आवाज उठाई गई हे लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा हे l