बारां में आगामी त्यौहार व डोल मेला आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ

बारां में आगामी त्यौहार व डोल मेला आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आगया है शहर में शांति बनी रहे इसको लेकर सोमवार को पुलिस जवानो द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसका नेतृत्व एसपी राजकुमार चौधरी ने किया ।

 

 

बता दे की जिला प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले में निसेधाग्या धारा 163 लगा दी गई है जो 24 अक्टूबर प्रभावी रहेगी जिसकी पालना हो इसको लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा आमजन को जागरूक किया जा रहा है निसेधाज्ञा में किसी भी समाज व संगठन द्वारा बिना अनुमति के जुलूस ,प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध रहेगा जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है सवेरे शहर व मेला ग्राउंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया और आमजन को अपने त्योहार हंसी खुशी हर्षोल्लास से मनाने का संदेश दिया गया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी सहित विभिन्न थानों के प्रभारी व खासी तादात में पुलिस जवान मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!