बारां में 6 माह की बालिका में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट –
बारां के छीपाबड़ौद में एक 6 माह की बालिका में HMPV की पुष्टि हुई है. हालांकि, मामला तीन माह पहले का है. बच्ची स्वस्थ है.
छीपाबड़ौद (बारा) : जिले के छीपाबड़ौद इलाके में ह्यूमन
मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के संक्रमित केस का मामला सामने आया है. इस संक्रमण का शिकार 6 माह की एक बालिका हुई है. हालांकि, यह घटना तीन महीने पुरानी है, लेकिन अब रिपोर्ट में यह मामला पॉजिटिव पाया गया है, तो चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है !
पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां