बारिश से गिरा कच्चा मकान, टूटे मकान में रहने काे मजबूर है महादेव का परिवार

बारिश से गिरा कच्चा मकान, टूटे मकान में रहने काे मजबूर है महादेव का परिवार

शासन से लगाए गरीब परिवार ने गुहार

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/भीमपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जामु के रातामाटी क्षेत्र में पिछले 3-4 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान गिर रहे हैं। इससे लोगों के सामने बारिश के मौसम में रहने का संकट पैदा हो गया है। महादेव/शिवप्रसाद का मकान लगातर बारिश से मकान क्षतिग्रस्त हो गया महादेव का कच्चा मकान शुक्रवार सुबह गिर गया।
मकान गिरने से घर-गृहस्थी का सामान काफी खराब हो गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है मजबूरी में परिवार को टूटे मकान में ही रहना पड़ रहा है। महादेव ने बताया कि परिवार के लोग इसी टूटे हुए मकान में रहने को मजबूर हैं। मेरे पास इतने पैसे भी नहीं है कि मैं दूसरा मकान बना सकूं यदि पीएम आवास मेरा हो जाता तो आज मकान बना लेता
मैने पटवारी को इस संबंध में बात की है यदि मुझे शासन प्रशासन की ओर से कोई मदद मिल जाए तो मैं अपने मकान को दोबारा से रहने योग्य बना सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!