बार एसोसिएशन राजाखेड़ा के अधिवक्ताओं द्वारा उपखण्ड अधिकारी श्री देवीसिंह के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह

बार एसोसिएशन राजाखेड़ा के अधिवक्ताओं द्वारा उपखण्ड अधिकारी श्री देवीसिंह के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह में साफा,माला, बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया सभी अधिवक्तागणों द्धारा SDM साहब को शुभकामनाएं दी कि आप उज्जवल भविष्य के साथ प्रगति के पथ पर निरंतर अपना सफर जारी रखें ।आपका दो वर्ष का कार्यकाल बहुत शानदार रहा आपने अपनी कार्य कुशलता से अपने व्यवहार से प्रशासन व्यवस्था को मजबूती प्रदान की।
आपके नवाचार को राजाखेड़ा के लोग सदैव याद रखेंगे। विदाई समारोह में बार के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अश्विनी कुमार जैन, सतीश बाबू शर्मा, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, इसलाम खान, पंकज कुमार जैन, दिनेश चंद्र शर्मा, रवीन्द्र सिंह चौहान (बबलू) आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!