राजाखेड़ा,धौलपुर
बार एसोसिएशन राजाखेड़ा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण होने पर दी विदाई।

राजाखेड़ा में बार एसोसिएशन राजाखेड़ा द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट अन्नू यादव का स्थानांतरण हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।बार अध्यक्ष प्रमोद चंद शर्मा एवं सीनियर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय का बुकें एवं साल भेंट कर स्वागत किया।अधिवक्ताओं ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के तीन वर्ष के कार्यकाल के विषय में प्रकाश डाला।बार अध्यक्ष ने जज साहिबा के कार्यौ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने अपनी कार्यकुशलता,
सुगमता,विद्धता से हमेशा न्यायिक कार्य को गति प्रदान की है।अन्य अधिवक्ताओं द्वारा अपने विचारों को प्रकट करते हुए कहा कि जज साहिबा ने बार और बेंच के मधुर संबंधों सदैव जीवांत रखा।उनका व्यवहार हमेशा वकीलों के प्रति सरल सहज और मृदुभाषी रहा।सभी अधिवक्ताओं द्वारा जज साहिबा को शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि आपका भविष्य उज्जवल रहे आप स्वस्थ रहें निरन्तर प्रगति के पथ गतिशील रहे।इस अवसर पर कुंदन सिंह,अश्विनी कुमार जैन,विमल शर्मा,सतीस बाबू शर्मा,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र उपाध्याय,उपेंद्र मिश्रा, रामचित्र शर्मा,इसलाम खान, राजकुमार,आनंद प्रकाश शर्मा,होतम सिंह,दिनेश चंद्र शर्मा, पंकज जैन,वर्णैन्द्र मुद्गल,अभिनव जैन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रवीन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।