बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर धाम का भव्य निशान शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाला गया।

R9.भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।

बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर धाम का भव्य निशान शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाला गया।

Anchor ~

मंगलवार को बालाजी सेवा समिति उतरौला के तत्वाधान में दुखहरण नाथ मंदिर से श्री बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर धाम का भव्य निशान शोभायात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा दुखहरण नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर गोंडा मोड़, से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौराहा होता हुआ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंचा। वहां से नगर के मुख्य मार्ग से होकर वापस दुखहरण नाथ मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में घोड़े की बग्घीयां व हाथी आकर्षण का केंद्र रहा है।
शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।
डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुगण खूब थिरके। बालाजी सेवा समिति की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई थी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश करते हुए नगर की महिला समाजसेवी डॉ हिना कौसर ने अपने एचटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में कोल्ड ड्रिंक, बोतल पानी, बिस्किट, चिप्स वितरित किया।
नगर में कई जगह लोगों ने स्टॉल लगाकर मीठा, पानी, कोल्ड ड्रिंक, भक्त गणों को वितरित किया।
निशान शोभायात्रा में विधायक रामप्रताप वर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता, अमर नाथ गुप्ता, देवानंद गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, संतोष कसौधन, सरवन सोनी, मोनू गुप्ता, मनोज सोनी, विजय श्रीवास्तव, आशीष कसौधन, शुभम गुप्ता, सचिन गुप्ता, विक्की गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, अंकुर गुप्त, मनीष कुमार, राजेश कुमार, राम प्रकाश गुप्त,राजकुमार कौशल, ओम प्रकाश गुप्त समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!