बाल संसद और मीना मंच का हुआ गठन बाल संसद की चान्दनी बनी प्रधानमंत्री तो पवन बने उप प्रधानमंत्री

बाल संसद और मीना मंच का हुआ गठन

बाल संसद की चान्दनी बनी प्रधानमंत्री तो पवन बने उप प्रधानमंत्री

अशरफ आलम केसरिया(पूर्वी चंपारण)

केसरिया प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया कन्या में बाल संसद और मीना मंच का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चयनित मंत्री परिषद के सदस्यों को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी विन्दा महतो द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया ।वही टीईटी एस टीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह द्वारा बाल- संसद के मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।विद्यालय के बच्चे मिली नई जिम्मेदारी से काफी उत्साहित दिखे। वही यह अनोखा कार्यक्रम अभिभावकों और बच्चों के बीच चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान शिक्षक वासुदेव राम और संचालन शिक्षक संघ के जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने किया ।उक्त विद्यालय में नवगठित बाल-संसद में प्रधानमंत्री के रूप में चान्दनी कुमारी, उप प्रधानमंत्री पवन कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मो0 अलाउद्दीन , शिक्षा मंत्री गुड़िया कुमारी, खेल एवं सास्कृतिक मंत्री विट्टू कुमार, पर्यावरण मंत्री कौशिक कुमार, बगवानी मंत्री रुबी खातुन सहित संबंधित मंत्रालयों के उप मंत्री का भी चयन किया ।वही सर्वसम्मति से मीना मंच के लिए अध्यक्षा लक्की कुमारी, उपाध्यक्षा गुड़िया कुमारी सहित छब्बीस सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया।
कार्यक्रम को बीईओ विन्दा महतो, टीईटी एस टीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ओम प्रकाश सिंह, प्रधान शिक्षक वासुदेव राम, गायत्री कुमारी, सुरेश कुमार, स्वामी चरण, सरिता कुमारी, दिनेश प्रसाद यादव, प्रियंका कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव किरण देबी सहित दर्जनों अभिभावकों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!