बाहरवी का अंग्रेजी द्वितीय का पेपर लीक होने पर खेरागढ़ के परीक्षा केंद्रों से निराश होकर लौटे परीक्षार्थी
खेरागढ़: यूपी बोर्ड का 12वीं अंग्रेजी द्वितीय का पेपर पूर्व प्रकटन होने की आशंका चलते बुधवार को होने वाली परीक्षा शासन ने रद्द कर दी जिसके चलते परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने आए परीक्षार्थी निराश होकर वापिस लौट गए।
12वीं अंग्रेजी द्वितीय का शाम की पाली में था पेपर
यूपी के 24 जिलों में पेपर पूर्व प्रकटन होने की आशंका के चलते अंग्रेजी द्वितीय का पेपर निरस्त करने का आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश जारी कर दिया। आदेश में उन्होंने बलिया से पूर्व प्रकटन होने की जानकारी दी हैं। पेपर निरस्त होने से स्कूल प्रबंधन ने एग्जाम सेंटर से वापस लौटाए परीक्षार्थियों को निराशा हाथ लगी। वहीं हाईस्कूल की होने वाली सिलाई विषय की परीक्षा यथावत संपन्न होगी।
नई तारीख की नहीं मिली जानकारी
12वीं अंग्रेजी द्वितीय का शाम की पाली में होने वाली परीक्षा निरस्त होने के बाद अभी नहीं तारीख की जानकारी नहीं दी हैं।
संजय सिंह तोमर रिपोर्टर R9 भारत आगरा