बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने किया बिजली कनेक्शन का निरीक्षण

Riport By-कुमार चंदन,प्रतापपुर/चतरा

प्रतापपुर :बिजली विभाग के एसडीओ रामानंद पासवान के नेतृत्व में विभाग के एक दल ने लिए गए बिजली कनेक्शन का जांच घर घर जाकर किया।इस क्रम में जांच दल ने कनेक्शन लिए उपभोक्ताओं के मीटर, लिए गए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया,बिजली बिल की जांच तथा डीएस 1 एवं डीएस 2 कनेक्शन की जांच किया। एसडीओ ने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने वैसे उपभोक्ता जो घर के बिजली कनेक्शन लिए हैं तथा दूकान में भी बिजली जला रहे हैं वैसे उपभोक्ताओं को दूकान के लिए अलग बिजली कनेक्शन लेने का निर्देश दिया।कहा कि अवैध रुप से बिजली जलाने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा तथा दोषी पाए जाने वालों पर कारवाई भी किया जायेगा।मौके पर एसडीओ रामानंद पासवान के अलावे जेई अशोक कुमार,हंटरगंज के जेई नित्यानंद कुमार,सिमरिया जेई बीरेंद्र उरांव,बिजली मिस्त्री विजय चौरसिया तथा निवास कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!