बिटिया फाउंडेशन की टीम ने करवाई एक और लड़की की शादी।
विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
बिटिया फाउंडेशन संस्था जोकि न जाने आज तक कितनी बेटियों की शादियां करवा चुकी है और कितनी ही बेटियों के घर बसा चुकी है। बिटिया फाउंडेशन संस्था जिन बेटियों की शादी करवाती है वो अपने मुख्य कार्यालय बरमाना से ही करवाती है। जिन बेटियों की शादी संस्था ने आज तक करवाई है वो सब बेटियां अपने अपने घरों में अपना जीवन बहुत ही ख़ुशी से व्यतीत कर रही है। इसी माला में आज बिटिया फाउंडेशन की टीम ने एक और मोती पिरो दिया है। बेटी सुमन की शादी आज हो गयी।
इस लड़की की शादी जिला मंडी में 10 साल पूर्व हुयी थी। शादी के 8 महीने बाद इस लड़की के पति का देहांत बीमारी के कारण हो गया था। जबकि ये लड़की उस समय गर्भवती थी। कुछ समय बाद इस लड़की ने एक बेटी को जनम दिया। उसके बाद इस लड़की ने अपनी बेटी और खुद का बड़ी मुश्किल से पालन पोषण किया। जब ये लड़की बेवश हो गयी तो इसने बिटिया फाउंडेशन संस्था से संपर्क किया। बिटिया फाउंडेशन की रास्ट्रीय अध्यक्षा सीमा संख्यान ने इस लड़की की पूरी व्यथा सुनी और इस लड़की के लिए एक काबिल लड़का ढूंढ कर इस कार्य को अंजाम दिया। यह शादी हिन्दू रीती रिवाज के साथ साथ बिलासपुरी धाम भी करवाई गयी। बिटिया फाउंडेश इस प्रकार के कार्य निरन्तर करती रहती है। देश की कई संस्थाओं ने बिटिया फाउंडेशन को अपना सहयोग दिया। जिसमे अरनी युनिवर्सिटी काठगढ़ इंदोरा , एन टी पी सी कोल डैम के जनरल मैनेजर एन एस ठाकुर और उनके सहयोगियों तथा बिटिया फाउंडेशन परिवार ने दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बिटिया फाउंडेशन संस्था के सभी राज्य के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।