बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से बतासी कम्युनिटी  हॉल में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से बतासी कम्युनिटी  हॉल में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया. जिसमे आगामी पंचायत चुनाव पर विशेष चर्चा की गई.

कार्यकर्ताओं ने बंगाल में पंचायत चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग की । उन्होंने बताया काफी देर से जिस तरह सिलीगुड़ी में नगर निगम चुनाव कराने की घोषणा की गई है । उसी तरह जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग की ।

फांसीदेवा विधान सभा के बीजेपी विधायक श्री दुर्गा मुर्मू मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पश्चात भी पंचायत, महकुमा तथा नगर निगम चुनाव नहीं किया जा रहा है । अब जाकर नगर निगम चुनाव की घोषणा की गई है ।मद्देनजर आज विरोध प्रदर्शन कर अविलंब चुनाव कराने की मांग किया गया । उन्होने बताया उक्त चुनाव अविलंब नहीं कराए जाने पर और वृहद आंदोलन किया जाएगा ।

इस सभा  में फांसीदेवा विधान सभा के बीजेपी विधायक श्री दुर्गा मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ थे. उनके अलावे इस सम्मलेन में खोरीबारी बुढ़ागंज मंडल बीजेपी अध्यक्ष श्री कल्याण प्रसाद, रानीगंज – बिन्नाबारी मंडल अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिद्ध,  बीजेपी नेशनल कॉउन्सिल सदस्य श्री गणेश चंद्र देवनाथ, कंचन देवनाथ, तापस मांझी, श्री शक्तिजय बरई, महासचिव महेंद्र मेजर,  युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री तरुण सिंह,  रानीगंज बिन्नाबारी संपादक श्री बिश्वम्बर प्रसाद,  श्री संतोष राय एवं अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
उत्तम सिंह कि रिपोर्ट दार्जिलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!