बिरधा की ग्राम पंचायत निवऊआ में सोशल ऑडिट व ग्राम सभा की बैठक

दिनांक 09/07/22 को जनपद ललितपुर के ब्लाक बिरधा की ग्राम पंचायत निवऊआ में सोशल ऑडिट व ग्राम सभा की बैठक हुई जिसमें सोशल ऑडिटर वंदना मेहता व पर्यवेक्षक बिरधा, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक व ग्रामीण मौजूद रहे ग्राम पंचायत में ग्रामीण आवासों का सत्यापन किया जाना था एवं वृक्षारोपण जो पंचायत में किया गया है उसकी भी जांच की जानी थी लेकिन सोशल ऑडिटर व पर्यवेक्षक ने बिना सत्यापन किए ही बैठक कर ली एवं ग्राम प्रधान व पर्यवेक्षक की सांठगांठ से अपने अनुसार ही रिपोर्ट तैयार कर ली व ग्रामीणों को गुमराह कर दिया और अपने सत्यापन के रजिस्टर पर ग्रामीणों से खाली पृष्ठ पर ही हस्ताक्षर करा लिए
R9 भारत के लिए- पवन निवऊआ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!