बीरवाड़ा ग्राम में वोट बारात निकाल कर मतदान के लिए जागरूक

बीरवाड़ा ग्राम में वोट बारात निकाल कर मतदान के लिए जागरूक

केकड़ी 04नवम्बर,

 

निकटवर्ती ग्राम बीरवाड़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों द्वारा वोट बारात एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं ढोल ताशो की धुन पर एवं सर पर राजस्थानी साफा बांधकर पूरे गांव में वोट बारात एवं मतदाता जागरूकता निकली ।
इस अवसर पर छात्र- छात्राए अपने हाथों में मतदान से संबंधित विभिन्न पोस्टर,तख्तियां ,बैनर लेकर चल रहे थे तथा मतदान जारूकता के नारे लगा रहे थे। रैली के माध्यम से सभी मतदाताओं को 100% मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होते हुए गुर्जर मोहल्ला , ठाकुर जी का मंदिर,जाट मोहल्ला, नाथ मोहल्ला,सदर बाजार, बागरिया बस्ती, बैरवा बस्ती होते हुए पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुई।

डॉ ज्ञान चन्द जांगिड़ ब्यूरो चीफ केकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!