Riport By-कोक सिंह रघुवंशी
विदिशा जिला शिक्षा अधिकारी जी पी राठी ने आज बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय बासौदा में विकासखंड बासौदा और कुरवाई के शिक्षा अधिकारियों बी आर सी समस्त संकुलों के प्राचार्य जनशिक्षकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं जिला शिक्षा अधिकारी जी पी राठी ने बैठक में कहा की जिले में शिक्षा का स्तर अच्छा बना रहे इस हेतु बड़े स्तर पर प्रयास करने होंगे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो अधिकारी कर्मचारी उन्हें अवगत कराएं ताकि समस्या का समाधान निकाल कर शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने के कार्य किए जा सकें उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शालाओं का सतत निरीक्षण करें पढ़ाई के साथ-साथ शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ विद्यार्थी को समय पर मिले इसका भी ध्यान रखें पी एम योजना के तहत चिन्हित विद्यालय का पंजीयन शत प्रतिशत सी एम हेल्प लाइन प्रकरणों का निराकरण मतदाता जागरूक अभियान के तहत प्रतियोगताओं का आयोजन छात्रवृति मैपिन खाते अपडेट की कार्यवाही आदि कार्य प्राथमिकता से करें
बैठक में सहायक संचालक विनोद कुमार चौधरी समेत बासौदा के प्रभारी बी ई ओ एस के टंडन बी आर सी कपिल तिवारी करवाई बी ई ओ कमल सिंह बागड़ी बी आर सी अनूप तिवारी उत्कृष्ट विधालय बासौदा के प्रभारी प्राचार्य महेश शर्मा मॉडल स्कूल बासौदा प्राचार्य टी डी वर्मा संकुल प्राचार्य जनशिक्षक आदि मौजूद रहे