उपखंड के गन्हैदी मार्ग पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भेड़ चराकर घर लौट रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं इस दुर्घटना में बुजुर्ग चरवाहे की चार भेड़ की भी मौत बताई जा रही है जानकारी के अनुसार उपखंड के गन्हैदी मार्ग पर मंगलवार शाम भेड़ चराकर घर लौट रहे करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ब्रजकिशोर पुत्र जमाली गांव नादौली को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस घटना में चार भेड़ो की भी मौत बताई जा रही है वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक चरवाहे के शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां बुधवार सुबह मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी.