महासमुन्द// सांकरा
खगेश साहू
मो.9399359619
बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में मंजुला दिखाएगी दम
परसवानी विद्यालय की छात्रा मंजुला नेशनल शतरंज प्रतियोगिता खेलने बेंगलुरु रवाना
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी की कक्षा 12 वीं की छात्रा मंजुला साहू नेशनल शतरंज प्रतियोगिता बेंगलुरु हेतु मंगलवार को रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित होगी। अंडर 19 बालिका वर्ग में मंजुला महासमुंद जिले से एक मात्र खिलाड़ी है जिसका चयन नेशनल के लिए हुआ है। लगातार चार वर्षों से मेहनत करके मंजुला को यह सफलता प्राप्त हुई है। प्राचार्य डी.आर. बरिहा, पूर्व प्राचार्य रामबिलास चौधरी, विद्यालय के विद्यार्थीगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यगण एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेशनल में अच्छा प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।