बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही – सायबर फायनेंसियल फ्राड के मामले में प्रार्थी को 10 लाख रूपये कराया वापस ….

बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही – सायबर फायनेंसियल फ्राड के मामले में प्रार्थी को 10 लाख रूपये कराया वापस ….

रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा

बेमेतरा:दिनांक 22.07.2021 को प्रार्थी अजय कुमार साहू उम्र 39 साल साकिन कठिया ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति मोबाईल धारक द्वारा शेयर बाजार में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर किस्तो में कुल 10,00000/- लाख रूपये (दस लाख रूपये) खाते में ऑनलाईन ट्रान्सफर करवाकर ठगी कर लेने की रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध क्रमांक 500/21 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के द्वारा सायबर सेल बेमेतरा प्रभारी प्र. आर. मोहित चेलक एवं सायबर सेल स्टाफ को उक्त शेयर बाजार में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर झांसा कर ठगी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना बेमेतरा एवं सायबर सेल बेमेतरा टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रार्थी अजय कुमार साहू साकिन कठिया थाना व जिला बेमेतरा की शिकायत को भारत सरकार द्वारा संचालित एनसीसीआरपी पोर्टल में दर्ज किया गया। तथा आरोपी द्वारा पैसा लिये गये खाते में तत्काल सम्पर्क कर 674000/- रूपये का होल्ड करवाया गया ।
प्रकरण में दिनांक 04.12.2021 को आरोपी 1. नैयन सिंह ऊर्फ राजेश पिता प्रहलाद जी उम्र 25 साल साकिन सिपोर थाना वार्ड नगर जिला मयसाना (गुजरात) 2. दिलीप सिंह पिता मांगा जी उम्र 40 साल साकिन कहीपुर थाना वार्ड नगर जिला मयसाना (गुजरात) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया तथा आरोपी ने प्रार्थी को ठगी रकम कुल 10,00000/- रूपये (दस लाख रूपये) शतप्रतिशत वापस करवाया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, सायबर सेल बेमेतरा प्रभारी प्र. आर. मोहित चेलक, आरक्षक पंचराम घोरबंधे एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।

बेमेतरा पुलिस की अपील – किसी अनजान व्यक्ति द्वारा आपका व्यक्तिगत जानकारी मांगे जाने पर उसे न दे, आप फ्राड के शिकार हो सकते है। यदि आप ऑलाइन बैंकिग फ्राड, ऑलाइन ज्वाब फ्राड, महिलाओं एवं बच्चो से संबंधित सायबर फ्राड, सोशल मीडिया संबंधित अपराध, हैकिंग इत्यादि जैसे समस्त सायबर अपराध का शिकार होने पर नजदीकी पुलिस थाना या सायबर सेल से तत्काल सम्पर्क करे। अथवा आप https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते है तथा सायबर फायनेंशियल क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 155260 पर काँल कर सहायता प्राप्त कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!