बैतुल एस पी सिमाला ने देर रात शाहपुर थाने का किया निरीक्षण

R9 भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
डिस्टिक क्राइम ब्यूरो चीफ
रामेशवर लक्षणे बैतूल

बैतुल – एस पी सिमाला प्रसाद ने देर रात थाना शाहपुर का औचक निरीक्षण किया आपको बता दे की पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश के निर्देश अनुसार जिले के थानों में जाकर औचक निरीक्षण करने के आदेश मिले थे । जिसके रविवार की मध्य रात्रि को

2:30 बजे अचानक एस पी के आने पर थाना कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था थाने में उपस्थित रिकॉर्ड, रजिस्टर का निरीक्षण भी किया है । बीट प्रणाली पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए
थाने की बेट प्रणाली के संबंध में विस्तृत चर्चा कर टीआई को पुलिस मुख्यालय अनुसार प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को बीट में लगाए जाने के निर्देश दिए । नगरी निकाय एवं पंचायती चुनाव के मद्देनजर स्थाई वारंटी गिरफ्तारी वारंटी एवं समंस वारंट आदि को जल्द से जल्द शामिल कराने के निर्देश दिए।
थाना परिसर का निरीक्षण
थाने परिसर का गहनता से निरीक्षण किया गया निरीक्षक शिवनारायण मुकाती को जल्द से जल्द विधि संगत वाहनों के निराकरण के निर्देश दिए। थाने के अंदर हवालात का निरीक्षण किया बल्कि
हवालात में पर्याप्त सफाई नहीं मिलने पर एस पी ने नाराजगी व्यक्त की गई एवं एससीएम एवं संत्री को फटकार लगाया
थाना परिसर एवं हवालात की पर्याप्त साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!