ब्रम्हकुमारीयों ने बयाना में निकाली जागरूकता कलश यात्रा

ब्रम्हकुमारीयों ने बयाना में निकाली जागरूकता कलश यात्रा
बयाना 27 फरवरी। बयाना में आज ब्रम्हकुमारी आध्यात्मिक ईश्वरीय केन्द्र की ओर से जागरूकता यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ कोतवाली प्रभारी पूरनसिंह मीणा ने आध्यात्मिक केन्द्र पर ध्वजा रोहण कर व यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन त्रिमूर्ति शिव बाबा जयंती महोत्सव के अवसर पर किया गया। जिसमें महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी बढचढकर भाग लिया। इस अवसर पर कस्बे के आर्यसमाज रोड स्थित आध्यात्मिक केन्द्र में विभिन्न आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और शिव बाबा परमात्मा के जयकारे लगाते हुए उनके संदेशों पर भी प्रकाश डाला गया। जागरूकता यात्रा आध्यात्मिक केन्द्र से आरंभ होकर कस्बे के बाजारों में होते हुए गणेशी मार्केट स्थित मैरिज होम पहुचकर विसर्जित हुई।
शिवबाबा परमात्मा के जयंती महोत्सव पर निकाली यात्रा
जागरूकता यात्रा में महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालु भी हुए शामिल
भजन गीतों के साथ शिव बाबा के लगाए जयकारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!