भदोही जिले में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों का मामला सामने आया है

भदोही जिले में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों का मामला सामने आया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 2023 से मार्च 2025 तक कुल 22 शिक्षकों को बर्खास्त किया है।

प्रेरणा पोर्टल पर सभी दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच शुरू होने के बाद फर्जी प्रमाणपत्रों का खुलासा हुआ।

इन शिक्षकों ने 15 से 18 साल की नौकरी में सरकार को 15 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाया है। बर्खास्त किए गए अधिकांश शिक्षक प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और वाराणसी के निवासी हैं।
R9• भारत न्यूज़ ब्यूरो चीफ (भदोही)
चन्दन कुमार दूबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!