भरतपुर के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन

भरतपुर 1 सितंबर

भरतपुर के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन

भरतपुर.जिले के दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज 18 वर्षीय चेतन शर्मा का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। चेतन शर्मा का चयन होने पर प्रशंसकों और शहरवासियों ने शहर के लक्ष्मण मंदिर चौराहे पर आतिशबाजी कर और मिठाई वितरण कर खुशी जताई। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा पूर्व में आयोजित की गई अंडर-19 भारतीय चैलेंजर ट्रॉफी और इंडिया कैम्प में चेतन शर्मा ने अच्छा परफॉर्म किया था। इसी परफॉर्मेंस के आधार पर चेतन का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है। चेतन दाएं हाथ का तेज गेंदबाज हैं। तिवारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम भारत आ रही है। यह सीरीज 21 सितंबर से 26 सितंबर तक पांडिचेरी में होगी। इसमें कुल तीन एक दिवसीय मैच खेले जाएंगे, साथ ही इस सीरीज में दो टेस्ट मैच भी होंगे, जो कि 30 सितंबर और 7 अक्टूबर को चेन्नई, तमिलनाडु में चार दिवसीय मैच होंगे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!