भरतपुर को एनसीआर से मुक्त कराने के लिए जिला बचाओ संघर्ष समिति ने शुरु किया जागरुकता अभियान
भरतपुर. भरतपुर जिले को एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) और टीटीजेड (ताज ट्रेपीजियम जोन) की बंदिशो से मुक्त करने की मांग को लेकर सोमवार से भरतपुर जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गांव-गांव जाकर आमजन को जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है। संघर्ष समिति के संयोजक सुरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि जागरूकता अभियान के बाद जिला मुख्यालय पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की मौजूदगी में बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। किसानों ने बताया कि भरतपुर जिले को एनसीआर में शामिल करने का कभी कोई फायदा नहीं हुआ। इसी तरह टीटीजेड की पाबंदियों के कारण भरतपुर जिले में नए उद्योग नहीं खुल पा रहे हैं। कंसाना ने बताया कि स्थानीय सांसद और विधायकों के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा में भरतपुर और डीग जिलों को एनसीआर और टीटीजेड के दायरे से बाहर निकलवाने की मांग उठाई जाएगी।।
भरतपुर से हेमंत दुबे