भरतपुर संभाग के स्कूल शिक्षा संयुक्त निदेशक राम खिलाड़ी बैरवा को निलंबन प्रक्रिया के बाद, सम्मान के साथ सेवानिवृत्ति कर दी गई विदाई

भरतपुर 1 सितंबर

भरतपुर संभाग के स्कूल शिक्षा संयुक्त निदेशक राम खिलाड़ी बैरवा को निलंबन प्रक्रिया के बाद, सम्मान के साथ सेवानिवृत्ति कर दी गई विदाई

 

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर संभाग में स्कूल शिक्षा के संयुक्त निदेशक राम खिलाड़ी बैरवा के निलंबन को लेकर हुए एक हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद उन्हें सम्मान के साथ सेवानिवृत्ति पर बिदाई दी गई। गौरतलब है कि सेवानिवृति से 12 दिन पहले 19 अगस्त को शिक्षा विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से उन पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। लेकिन राजस्थान हाई कोर्ट ने उनके निलंबन आदेश को खारिज कर सम्मान के साथ उन्हें सेवानिवृत करने का आदेश दिया। उच्चन्यायालय के इस आदेश के बाद बैरवा ने भरतपुर में 31 अगस्त को पहले पदभार ग्रहण किया इसके बाद इसी दिन शाम को एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!