भरतपुर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नदबई।भारतीय जनता पार्टी लोकसभा भरतपुर के प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के विधानसभा नदबई कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य एवं लोकसभा विस्तारक दिनेश जोशी ,नदबई प्रधान भूपेंद्र सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष हरवती अरब सिंह ,सत्येंद्र गुड्डू,अशोक उपाध्याय ,हिमांशु कटारा,रज्जन सिंह महुआ एवं गौरव लुधवाई के विशिष्ट आतिथ्य में चौधरी मैरिज होम नदबई में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने कहा कि रामस्वरूप कोली धरातल के कार्यकर्ता हैं उन्होंने संगठन के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय होकर कार्य किया है अतः नदबई विधानसभा के लोगों से अपील करता हूं कि 19 अप्रैल के चुनाव में सर्वप्रथम मतदान उसके बाद जलपान करें।। रामस्वरूप कोली को अधिकाधिक वोटो से जीतने में योगदान करें ।।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा, महिला किसान ,गरीब को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है एवं देश का सम्मान बढ़ाया है।। नदबई प्रधान भूपेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में धारा 370 को हटाकर देश में समानता स्थापित की, अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य कराया गया। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। अतः अबकी बार 400 पार मोदी सरकार बनाने के लिए आग्रह किया।।लोकसभा विस्तारक दिनेश जोशी ने कहा कि भारत के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को जिताकर संसद में भेजना है जिससे मोदी जी को मजबूत किया जा सके।। इस अवसर पर भाजपा जिला जिला मंत्री महावीर डागुर,दुर्गेश बूटौलिया, भाजपा आई टी संभाग संयोजक रोहित उपाध्याय, दिनेश भत्रा,मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ,अनिल डहरा ,विश्वेंद्र सिंह ,विजेंद्र शर्मा ,देवेंद्र सिंह, रामकुंवर चुरारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह दाढ़ी वाला ,सोहनलाल ,डॉधर्मेंद्र सेवर, विक्रम सिंह ,क्रष्णवीर बबली ,लाल सिंह जयचौली, नरेंद्र गर्ग , कुलदीप सहगल,चरण सिंह कोली, मुकेश अग्रवाल ,ओमवती लवानिया, मंजू सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे की रिपोर्ट