भव्य कलश यात्रा के साथ हुई कृष्णा माँ की भागवत् कथा प्रारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ हुई कृष्णा माँ की भागवत् कथा प्रारंभ

आर 9 भारत के लिए गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी

 

बड़ी धूमधाम से निकली विशाल कलश यात्रा जगह जगह हुआ स्वागत

 

गंजबासौदा। शुक्रवार प्रातः नगर के शीतला शक्ति धाम से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई शहनाई गार्डन के मैदान तक पहुंच कर संपन्न हुई। ज्ञात हो कि नौ देवी पिपलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचनों को आयोजन किया गया है। जिसका सीधा प्रसारण आस्था भजन चैनल पर किया जा रहा है।
कथावाचक के रूप में पधारी प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु कृष्णा माँने इस अवसर पर बताया कि परीक्षित ने अपनी जीवन यात्रा का उद्धार करने हेतु भागवत जी का श्रवण कर अपने आप को मृत्यु से भयमुक्त कर लिया था, ठीक इसी प्रकार हमें भी अपनी यात्रा को पूर्ण करने के लिए थोडी बहुत तैयारी अवश्य करनी चाहिए, हमें भी श्रीमद्भागवत का सत्संग अवश्य करना चाहिए। कथा कहते हुए उन्होंने बताया कि आज के समय में सत्संग और सच्चे संत थोडे़ अठिन हैं परंतु यदि सद्गुरु का आश्रय प्राप्त हो जाए तो भगवान का साक्षात्कार आसान हो जाता है।

प्रथम दिवस हुआ समाजसेवी महिलाओं का सम्मान

नगर में विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले महिला समाजिक संगठनों का कथा के प्रथम दिवस सम्मान किया गया। जिसमें नगर के लायंस क्लब, सावित्री महिला मंडल, आत्मनिर्भर संगठन, इनरव्हील क्लब को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा, समाजसेवी कांति भाई शाह, मुख्य यजमान निर्वेश मैना, पवन रिछारिया, प्रवीण राजपूत, रामू राजपूत, घनश्याम शर्मा सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!