भाई दिनेश ने गृह सचिव ,पुलिस महानिदेशक बिहार को पत्र देकर SI रणवीर राय पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा
_________

भाई दिनेश ने कहा की पूर्व बीडीसी सदस्य लालबहादुर यादव के साथ SI रणवीर राय द्वारा किए गए मारपीट और गाली गलौज के विरुद्ध सख्त कारवाई नही होने थाना परिसर में धरना – प्रदर्शन किया जाएगा ।
भाई दिनेश ने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक बिहार को पत्र देकर कहा की
भोजपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर थाना के SI रणवीर राय द्वारा जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत दावा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य लालबहादुर यादव के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का काम किया गया है इस घटना से मैं और जगदीशपुर प्रखंड के साथ भोजपुर जिला के सभी सामाजिक ,राजनीतिक कार्यकर्ता,नेता और आम जनता काफी दुखी है ।
भाई दिनेश ने कहा की पुलिस पदाधिकारी जब एक जन प्रतिनिधि का सम्मान नही करेंगे फिर तो अराजक माहौल उत्पन हो जाएगा ।
मैं एसडीपीओ जगदीशपुर और थाना प्रभारी जगदीशपुर को फोन से सूचना दिया है।
दो दिन पहले आपको इस घटना की जानकारी वाटसॉप मैसेज के माध्यम से दिया था।
आपसे निवेदन होगा की आप स्वयं संज्ञान ले कर उक्त पुलिस पदाधिकारी पर 24 घंटे के अंदर कारवाई करे ।
कारवाई न होने के स्थिति में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत थाना पर धरना – प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ।