भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

दौपुरा बसेड़ी। 4/06/2025

भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

 

बसेड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत दौपुरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कथा पंडाल में प्रसिद्ध भजन ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ पर सभी श्रद्धालु काफी देर तक झूमते व थिरकते रहे। श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर कथा पंडाल को गुब्बारे व फूल-माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कथावाचक सुरेशचंद शास्त्री ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान किया। कथावाचक ने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड दी, तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।
श्रीकृष्ण के बाल-रूप की झांकी देख सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए नृत्य करने लगे।
भागवत कथा के मध्य में लोगों द्वारा कथा व्यास सुरेश चंद शास्त्री, परीक्षित शिवचरण लाल शर्मा एवं आयोजक मुन्नी देवी एवं रामकिशन शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!