भाजपा की वृहद प्रदेश कार्य समिति की तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री गोठवाल ने किया समितियों के कार्यो का बंटवारा

भाजपा की वृहद प्रदेश कार्य समिति की तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री गोठवाल ने किया समितियों के कार्यो का बंटवारा
………………………………………………………….
कार्य समिति बैठक के आयोजन को लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को सौंपी गई जिम्मेदारी – जितेंद्र गोठवाल
…………………………………………………………………………………….

 

 

जयपुर, 05 जुलाई 2024। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्र्देश पर प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने वृहद प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि कार्य समिति बैठक को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सीतापुरा के जयपुर एग्जिबिश्न एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होगी। वृहद कार्यसमिति बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, प्रदेश स्तरीय नेता, भाजपा विधायक, मंत्रियों के साथ जिला स्तर के पदाधिकारी और मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि वृहद प्रदेश कार्य समिति की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। आज उन सभी समितियों के कार्यों का बंटवारा किया गया और कार्य निर्धारित किया गया। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आगंतुकों के प्रोटोकॉल, पंजीकरण से लेकर हर व्यवस्था सुचारू हो, इसके लिए सभी की पृथक-पृथक जिम्मेदारी तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!