*भाजपा के कार्यों पर मिली है यह ऐतिहासिक जीत- लवली गुप्ता*
पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा चार प्रदेशों में इतिहासिक जीत दर्ज की है।उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनना भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जीत का सबसे बड़ा श्रेय जाता है योगी और मोदी जी के महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच जिसके कारण आज महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है।
मोदी जी और योगी जी के कार्य के प्रति जनता में बहुत बड़ा उत्साह था। समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा। समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक अपनी विकास की किरणों को पहुंचाने का कार्य किया। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति लोगों में बहुत ही विश्वास और आस्था है उनके नेतृत्व पर देश की पूरी जनता विश्वास करती है। इसी का यह परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश’ उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में इतिहासिक जीत दर्ज हुआ है।. *ब्यूरो रिपोर्ट पलामू