भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के आतिथ्य में भाजपा पार्षद दल की बैठक संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के आतिथ्य में भाजपा पार्षद दल की बैठक संपन्न

भाजपा लाएगी महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दलों की बैठक आज जिला भाजपा अध्यक्ष के आतिथ्य में संपन्न हुई।नगर निगम में वर्तमान में कांग्रेस की महापौर है,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उसके बाद भी रायगढ़ नगर का विकास थम गया है,पूरे शहर की सड़क खराब है।निगम सरकार स्वयं के शीतयुद्ध से परेशान है ।पेयजल की समस्या,स्वच्छता का मामला हो ,जनता की सुध लेने की इनको फिक्र भी नही है।भाजपा विपक्ष की भूमिका में है नगर में विकास की रफ्तार पुनः बढ़ाने,शहर की जनता की सेवा के लिए भाजपा वर्तमान महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडे को प्रभारी बनाया गया है।पार्षद दल के द्वारा अशोक यादव को इस कार्य के लिए प्रभारी बनाया गया है।आज की बैठक में सुभाष पांडे, पंकज कंकरवाल,सीनु राव,अशोक यादव,राघवन सिंह,महेश कंकरवाल,नारायण पटेल,पुष्पा साहू,ईशकृपा तिर्की,सुनीता महेश शुक्ला,नीलम रंजु संजय,सुमित्रा खुलू सारथी,रिमझिम प्रसाद,,रूपचंद पटेल,सरिता राजेंद्र ठाकुर,पदुमलाल परजा,सोमेश साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!