खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा
गाँव-गांव किए देवदर्शन – बाचाराम बघेल

भाजपा नेता बाचाराम बघेल ने विधानसभा राजाखेड़ा के रैहना वाली माता मन्दिर पर पूजा अर्चना कर देवदर्शन यात्रा का शुभारंभ करते हुए रैहना वाली माता मन्दिर से पैदल चलकर लाठ़ वाली माता मन्दिर तक पैदल यात्रा की।
बघेल ने रैहना वाली माता से दानि, रामसिंह पुरा, मरैना, पाय, सुंदरपुर (रूंध गड़ायच), विनतीपुरा गांवों में कई मंदिरों में दर्शन किए और गांवों में जनसंपर्क किया। भाजपा नेता बाचाराम बघेल ने रामसिंह पुरा में गांव वासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजना “हर घर नल हर घर जल”के बारे बोलते हुए कहा इस योजना से हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचेगा,पी एम किसान सम्मान निधि, उज्जवला जैसी योजनाओं की जानकारी दी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा राजाखेड़ा में कराए गए विकास कार्यों जैसे चम्बल लिफ्ट परियोजना, राजाखेड़ा में सरकारी महाविद्यालय, जिला मुख्यालय से राजाखेड़ा संपर्क सड़क जैसे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।
बघेल ने सुंदरपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही है और सरकार ने आमजन की उम्मीदों पर पानी फेरा है। प्रदेश के छात्र-छात्राऐं प्रत्येक पेपर लीक होने से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। किसानों की कर्जमाफी, छात्रों को बेरोजगारी भत्ता देने का एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया है। और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।
एक दर्जन से अधिक युवा बघेल के साथ यात्रा में रहे