भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा रहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर

भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा रहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर

बाढ़ पीड़ितों के जाने हालात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

 

राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रही नीरजा अशोक शर्मा शनिवार को दूसरे दिन राजाखेड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर रहीं जहां उन्होंने क्षेत्र के शंकरपुरा, भूडा, कठूमरा, महदपुरा, गुनपुर, गोपालपुरा, बक्सपुरा, चीलपुरा एवं पुरैनी में जाकर बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों से मुलाकात कर उनको मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि आपदा के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं लगातार निगाह बनाए हुए हैं और जिला प्रशासन को बेहतर प्रबंधन के लिए लगातार निर्देश दे रहे है,बाढ़ से बेघर हुए लोगों को भी जिला प्रशासन, सेना की टीमें व स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षित पहुंचने का कार्य किया साथ ही जहां बाढ़ का पानी ज्यादा है वहां उन गांवों में स्थानीय प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंधन किया गया है, जो कि प्रशंसनीय है।जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन द्वारा पटवारी, गिरदावर, सेकेट्री की तैनाती की गई है और जिला कलेक्टर एसपी व राजाखेड़ा उपखंड के सभी अधिकारी लगातार मुस्तैदी से नजर बनाए हुए हैं, शर्मा ने कहा कि एक दर्जन गांव के लोग बाढ़ के दौरान सरकार व प्रशासन के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए और आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा उन्हें दिया।
स्थानीय विधायक को घेरा
बाढ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान शर्मा ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फोटो खिंचाने और अनर्गल बयानबाजी के शौकीन एक नेताजी आपदा के समय भी ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे और सरकार एवं प्रशासन पर झूठे आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!