भाजपा ने की विरोधियों द्वारा ओपी के नाम से सेविंग कीट बांटे जाने की शिकायत

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

भाजपा ने की विरोधियों द्वारा ओपी के नाम से सेविंग कीट बांटे जाने की शिकायत

रायगढ़ :- भाजपा अभ्यर्थी ओपी चौधरी के निर्वाचन अभिकर्ता के द्वारा आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक लिखित शिकायत दी गई जिसमे विरोधी तत्वों द्वारा ओपी चौधरी के नाम पर सेविंग कीट बांटकर बदनाम करने की साजिश का उल्लेख किया गया है। भाजपा की ओर से लिखित शिकायत में बताया गया है कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ओपी के नाम पर मतदाताओं को सेविंग कीट बांटे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।ओपी चौधरी की ओर से कोई भी सामग्री का वितरण नही किया जा रहा है। न ही किसी प्रकार से मतदाताओं को प्रलोभन दिया जा रहा है।उनके नाम से उनका फोटो का इस्तेमाल कर बांटे जा रहे सेविंग कीट पर आपत्ति जताते हुए कहा गया है कि विरोधियों द्वारा हमारे प्रत्याशी के विरुद्ध दुष्प्रचार की साजिश को संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!