भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री ने ली सभा

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री ने ली सभा

 

इटारसी इटारसी पहुंच मुख्यंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं यहां कार्यकर्ताओं का कर्ज उतारने आया हूं। इटारसी से लगाव है, क्योंकि राजनीतिक पारी की शुरुआत इटारसी से ही हुई थी जब 1973-74 में उन्होंने इटारसी में चुनाव प्रचार किया था। उस वक्त सरताज सिंह नगर पालिका का चुनाव लड़ रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नगर पालिका का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इटारसी में सीवेज लाइन के लिए 10 करोड़ और आधारभूत संरचना विकास के लिए 30 करोड़ रुपए भी जल्द आ जाएंगे। इसकी प्रक्रिया हो गई है। नर्मदापुरम जिले में भाजपा के शासनकाल में जितने काम हुए हैं, उतने कांग्रेस ने नहीं कराए। 2003 तक यहां गली चौराहे की हालत खराब थी। आज विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने इसे कस्बे से सुंदर शहर बना दिया है। कमलनाथ 15 माह के लिए आये थे तब काम नहीं हुआ। कमलनाथ ने हमेशा पैसा नहीं है, खजाना खाली है जैसा रोना रोया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सत्र से मेडिकल कालेज में हिन्दी माध्यम से भी पढ़ाई प्रारंभ करायी जाएगी। अंग्रेजी के कारण किसी बच्चे की प्रतिभा का दमन नहीं होने दिया जाएगा। R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!