भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय अल्पसंख्यक सब कमेटी की बेठक हुई संपन्न।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय अल्पसंख्यक सब कमेटी की बेठक हुई संपन्न।

मोहम्मद इस्तियाक अहमद
ब्यूरो चीफ बोकारो।

बोकारो बेरमो ( झारखंड ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय अल्पसंख्यक सब कमेटी की बैठक में बोलते हुए पार्टी के नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि असहनीय महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा इत्यादि से जुड़ी जनसमस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के नजदीक में “समान नागरिक कानून” बनाने का भाषण बाजी सिर्फ और सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के आधार पर वोटों का बटवारा के लिए किया है।
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय अजय भवन में आयोजित उपर्युक्त बैठक में श्री महमूद ने कहा कि समान नागरिक कानून बनाने के भाजपाई ऐलान के विरोध में शाहबानो वाले मामले की तरह हम सड़कों पर उतरने नहीं जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा की चाल को हम समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना भी हिंदू-मुस्लिम कर ले, कमरतोड़ महंगाई कमल फूल छाप पर वोटरो को बटन दबाने नहीं देगी।
बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर एमआर शेरवानी ने किया और पूर्व सांसद एवं अल्पसंख्यक सबकमेटी के संयोजक अजीज पाशा ने रिपोर्ट रखा। राष्ट्रीय स्तर के आठ सदस्यीय अल्पसंख्यक सब कमिटी का इफ्तिखार महमूद भी सदस्य हैं , जो बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया विधानसभा के रहने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!