भारतीय जनता पार्टी चिंतपूर्णी मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने विधायक बलबीर सिंह के साथ उपमंडल अम्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक बलवीर सिंह ने कहा कि डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने जीवन काल में देश की एकता व अखंडता के लिए अहम भूमिका निभाई है जो हमें राष्ट्र सेवा हेतू सदैव प्रवेश करती रहेगी ।
डां श्यामा प्रसाद जी को अनंत काल तक याद देश की अखंडता के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।