भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के विधानसभा बाड़ी के मंडल सैंपऊ में कार्यसमिति का आयोजन मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेला की अध्यक्षता में किया गया….

केंद्र की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-जयवीर पोसवाल
भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के विधानसभा बाड़ी के मंडल सैंपऊ में कार्यसमिति का आयोजन मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेला की अध्यक्षता में किया गया

 

 

मुख्य अतिथि जिला मंत्री रामप्रसाद बघेल विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया मुख्य वक्ता जयवीर पोसवाल एवं विष्णु सिंगल प्रकोष्ठ सहकारिता रहे मंच संचालन महामंत्री बलवीर परमार ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया वही मुख्य वक्ता जयवीर पोसवाल ने केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल के सुशासन व उपलब्धियों के बारे में बताया और आगे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और 2023 में फिर से राजस्थान में कमल खिलाना है जिला उपाध्यक्ष कलम पहाड़िया ने कहा कि राज्य सरकार अपने हर वादे पर विफल रही है गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश में अराजकता और तुष्टिकरण की नीति के तहत जनता में भय व्याप्त है कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है मुख्य अतिथि रामप्रसाद बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाला समय भाजपा का होगा धौलपुर की चारों विधानसभा में कमल खिलेगा क्योंकि जनता राज्य सरकार की झूठी घोषणाओं को समझ चुकी है अब जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेल ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसको सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से पारित किया जिसमें मंडल में नल बिजली पानी एवं सड़क तथा लचर कानून व्यवस्था की खामियों को बताया गया आमजन को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया जिसका सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया अंत में मंडल महामंत्री लक्ष्मण कोली ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर अवसर लक्ष्मण कोली,उपाध्यक्ष राजेश गर्ग,अशोक कबीर, केजी तिवारी,रामखिलाड़ी कुशवाह,जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश बघेला,संदीप लोधा,हेतसिह लोधा,गुड्डू कुशवाह,अमर पहाड़िया,रघुवीर बघेल,रामसिंह कुशवाह,टोनी जगरिया,अभिषेक जाट,हाकिम लोधा, सुनील कोली,विशाल गोयल,रामनिवास डोयला,साहबसिंह बघेल आरी,नीरज परमार अजीत पुर,विद्याराम कुशवाह,रामु परमार देवेश वर्मा,अशोक शर्मा,रविन्द्र शर्मा उपसरपंच,उदय कुशवाहा
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!