भारतीय जनता पार्टी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल की अगुवाई एवम ब्लाक अध्यक्ष श्रीदत्तगंज राहुल जायसवाल की मौजूदगी में श्रीदत्तगंज बाजार में पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया। और उनके विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, पंजाब में आदणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया गया वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने वाला प्रधानमंत्री का दौरा जिस तरह बाधित किया गया, ये प्रदेशवासियों का अपमान है। पंजाब ये अपमान बर्दाश नही करेगा।
पंजाब की कांग्रेसी सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा के साथ की गई लापरवाही कि मैं घोर निंदा करता हूं I
पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरण सिंह चन्नी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सभा को न संबोधित कर पाएं इस लिए साजिश के तहत प्रदर्शन करवा कर सभा स्थल पर जाने से रोकना एक अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक कार्य है जो संघीय ढांचे को प्रभावित करता है जिसमे महंत जितेंद्र बन, संजय वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, संदीप पटवा, अभिषेक पांडे, दीन दयाल जायसवाल, सोनू सैनी, विकास जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
संबाददाता ताजुद्दीन जिला बलरामपुर