भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाया अपना हिंदू नवबर्ष
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंगारंग हुआ आयोजन

बाड़ी:_ 29 मार्च 2025 रविवार को हिंदू जागरण मंच खंड बाड़ी के तत्वाधान में शहर की विख्यात लवकुश बगीची आश्रम धनौरा रोड़ पर अपने भारतीय नूतन नवबर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा बिक्रम संवत् 2082 एवं नवदुर्गा घट स्थापना दिवस के पावन शुभ अवसर पर शाम 06:00 बजे से एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाड़ी शहर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बाड़ी शहर में संचालित धार्मिक एवं सांस्कृतिक समिति पदाधिकारी गणों का एकत्रीकरण कर कार्यक्रम को शोभायमान एवं राष्ट्रभक्ति मय कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अंजनी पाराशर द्वारा इस नवबर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा दो चरणों में तय की गई थी। प्रथम चरण में भजन संध्या जो सनातन धर्म जागरण की प्रथम सीढ़ी है। द्वितीय चरण में संगीतकार कलाकारों एवं पत्रकार बंधुओं साथ ही समाजसेवी संस्था प्रधानों का स्वागत सम्मान एवं हिंदू जागरण मंच की जिला टोली में संघ की रचना अनुसार पांच कार्यों की घोषणा करना था। जिनको लेकर के प्रथम चरण का कार्य अपने नियत समय से आरम्भ किया गया। जिसमें सर्व प्रथम सनातन संस्कृति के अनुसार प्रमुख संगीतकार डॉ अशोक शर्मा एवं पंडित रमाकांत शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ श्री गणेश बंदना, मां राजराजेश्वरी कैला माता की भेंट, हनुमान चालीसा पाठ, और छ: वर्षीय बालक यस माहौर के मुखारविंद द्वारा शिव तांडव,राम नाम संकीर्तन इत्यादि किया गया। इसके उपरांत द्वितीय चरण में विद्या भारती के जिला प्रभारी भगवान दास बंसल एवं संघ के सह जिला कार्यवाह के हाथों कार्यक्रम में पधारे समस्त प्रमुख संगीतकार डॉ अशोक शर्मा, पंडित रमाकांत शर्मा,पवन पचौरी, प्रभात शर्मा, अनुज शर्मा, करण शर्मा का रोली चावल से टीका कर जय श्री राम के पटका उड़ाकर, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। ठीक इसी प्रकार स्वागत सम्मान की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए पत्रकार बंधुओं का भी स्वागत सम्मान किया गया। इसके पश्चात संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं धार्मिक सांस्कृतिक समिति पदाधिकारियों के मध्य हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंजनी पाराशर ने जिला टोली के पांच प्रमुख कार्यों की घोषणा की जिसमें डॉ अशोक शर्मा को महिला सुरक्षा एवं सम्मान की जिम्मेदारी सौंपी गई। डा. सतीश प्रजापति को स्वावलंबन कार्य जमुना प्रसाद महावर को अवैध गतिविधि कार्य, रामू जी गर्ग को संवेदन शील क्षेत्र में कार्य एवं मुरारी लाल शर्मा को अवैध भूमि अतिक्रमण रोकने को लेकर पांच प्रमुख जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। साथ ही बाड़ी खंड में सदस्य के नाते कुंवर सिंह कुशवाह को जिम्मेदारी सौंपी गई।जिनका संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्माननीय भगवान दास बंसल एवं सह जिला कार्यवाह जवान सिंह मीणा एवं सहयोगियों द्वारा जय श्री राम के पटका उड़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही पांचों कार्यों के प्रभारियों ने कहा कि हम हिंदू जागरण मंच में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिला संयोजक अंजनी पाराशर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्यरत रहेंगे। अंत में हिंदू जागरण मंच के खंड संयोजक भोला सिंह परमार ने कार्यक्रम में पधारे समस्त आगंतुक अतिथियों का आभार अभिनंदन व्यक्त किया। और समस्त आगंतुक अतिथियों ने सहभोज कार्यक्रम में साथ साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की इस दौरान संघ के शारीरिक प्रमुख मोहन सिंह, भारतीय संस्कृति उत्थान समिति के अध्यक्ष शिवशंकर बिंदल, इच्छापूर्ति फाउंडेशन के संस्थापक रामकुमार चौधरी, राष्ट्र की विचारधारा के लिए कार्यरत राजनैतिक पार्टी भाजपा के एस टी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजबहादुर मीणा, धौलपुर जिला महामंत्री अनिल कुमार गोयल,संघ के भंडार प्रमुख ललित गौड़, खंड प्रमुख लखन लाल हिंद,धर्मराज गुर्जर, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शरद चौहान, आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा, मेला श्री बारहभाई समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग उर्फ पप्पू, रि. अध्यापक महेश शर्मा खरौली वाले, गोपाल ल हचौरिया, हिंदू जागरण मंच के जिला संरक्षक चिम्मन दास, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज शर्मा, बाड़ी खंड के सह संयोजक महावीर कुशवाह, अमित शर्मा , अग्रवाल समाज युवा अध्यक्ष सचिन बंसल, महामंत्री मंथन अग्रवाल,हेमंत पाराशर, चिराग शर्मा , यस पाराशर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता नवबर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव