भारत विकास परिषद की बैठक में रक्तदान व योग शिविर आयोजन का लिया निर्णय।

बयाना। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की बैठक बीती रात्रि को शाखा के संरक्षक विनय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। परिषद के अध्यक्ष रमन धाकड़ ने बताया कि आगामी 14 जून को बयाना में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व 21 जून को योग शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बयाना निवासी बारहवीं कक्षा के विभिन्न विषयों के तीन टॉपर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। बैठक में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोविंद शर्मा व डॉक्टर टीकमसिंह वर्मा ने रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।